Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

लखनऊ में गूंजा एनएचएम संविदाकर्मियों का आंदोलन, अलीगढ़ के कर्मचारियों ने भी किया कार्य बहिष्कार का ऐलान,

समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी, सीएमओ को सौंपा पत्र।

अलीगढ़। प्रदेश में एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अलीगढ़ के संविदा कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन जताते हुए 30 सितंबर से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर लखनऊ में चल रहे आंदोलन के समर्थन में अपनी मांगों के समाधान की मांग उठाई है।

संविदा एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और नियमित कर्मचारियों के समान विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद सेवा संबंधी समस्याओं और वेतन विसंगतियों का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी कर्मचारी नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

अलीगढ़ के कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे पत्र में समान कार्य के लिए समान वेतन/मानदेय दिए जाने, सेवा को नियमित किए जाने और संविदा एनएचएम कर्मचारियों की अन्य सेवा संबंधी समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण किए जाने की मांग की है।
कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर लंबे समय से विभागीय स्तर पर अनुरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद अपेक्षित समाधान नहीं होने पर अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 30 सितंबर 2026 से विभिन्न मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
आंदोलन में विजयलक्ष्मी, रितु फर्स्ट, बबली, नारायण देवी, संगीता, विजेता, राजेश्वरी, निधि, ललिता, नीतू, रश्मि वर्मा, सुमित्रा, पूजा, मीना, सीनू पाल, रजिया खानम, पूजा फर्स्ट समेत अन्य संविदा एनएचएम कर्मचारी शामिल हैं।
कर्मचारियों ने सीएमओ से मामले को गंभीरता से लेते हुए सक्षम स्तर पर आवश्यक कार्रवाई और उचित निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि उनकी लंबित समस्याओं का समाधान हो सके और स्वास्थ्य सेवाओं पर आंदोलन का असर कम से कम पड़े।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!