Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

सीढ़ी लगाकर टट्टर काटा, ग्राइंडर से बनाई सेंध,

ऋषि मार्केट की स्मार्ट शॉप में चोरी, 13-14 हजार रुपये की नकदी ले गया चोर।

एटा। शहर के ऋषि मार्केट तिराहा स्थित स्मार्ट शॉप में रात के समय चोर ने दुस्साहसिक तरीके से सेंधमारी कर करीब 13 से 14 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। बताया गया कि चोर ने पहले शोरूम के बराबर में सीढ़ी लगाई और ग्राइंडर से टट्टर काटकर अंदर प्रवेश किया। चोर काफी देर तक शोरूम के अंदर रहा और केवल नकदी लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश में जुटी है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!