मासूम को दवा दिलाने निकली मां की दर्दनाक मौत,

6 माह की बच्ची को दवा दिलाने पति के साथ एटा आ रही थी 21 वर्षीय शिवानी, हादसे के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम
एटा। छह माह की मासूम बच्ची को दवा दिलाने पति के साथ बाइक से एटा आ रही 21 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित मंडी समिति के पास हुआ। अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया गया कि शिवानी अपने पति के साथ बाइक से एटा आ रही थी। मंडी समिति के पास अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में शिवानी सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शिवानी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छह माह की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
मृतका शिवानी





