Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

रथ यात्रा में गूंजे दाऊजी महाराज के जयकारे,

भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उतारी आरती, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन।

अवागढ़/एटा। किला रोड स्थित वार्ष्णेय समाज के मंदिर श्री दाऊजी महाराज (सेठानी खिल्लोदेवी भवन) में गुरुवार को देव छठ पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया।
मंगला आरती के बाद नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में महंत अतुल पचौरी के निर्देशन में हवन-यज्ञ कराया गया। पंडित अखलेश पचौरी ने दाऊजी महाराज का पंचामृत से अभिषेक कराया। मंदिर में फूल बंगला सजाकर दाऊजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद महाआरती और भोग प्रसादी का वितरण हुआ।
शाम को दाऊजी महाराज की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजे, रोड शो और काली अखाड़ा के साथ निकली यात्रा ने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय कर दिया। रथ यात्रा का फीता काटकर उद्घाटन एटा के उद्योगपति राकेश वार्ष्णेय चकोरी वालों ने किया। यात्रा के दौरान दाऊजी महाराज के जयकारों से नगर गूंजता रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान संजीव वार्ष्णेय बंटी, अध्यक्ष मोहित वार्ष्णेय, महामंत्री करन किशु, मनीष मोनू, बॉबी बिंदास, उमंग वार्ष्णेय, प्रखर वार्ष्णेय, प्रांजुल, तनु, विष्णु साईं, देवू, राजेश वार्ष्णेय, मंगलसेन, राजीव सागर, किशन लाल सेठी, जगन वार्ष्णेय, विशाल, गगन, रानू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!