Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

आसमान से आफत, सड़कों पर पानी का सैलाब।

बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी।

एटा। जिले में शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। लगातार बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन प्रभावित हो गया। शहर के मुख्य मार्गों, गली-मोहल्लों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कार्यालय और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई मोहल्लों में नालियां उफनाने से सड़क पर गंदा पानी भर गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह जलभराव की समस्या सामने आई है।
लगातार बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो निचले इलाकों में स्थिति और खराब हो सकती है। स्थानीय लोगों ने नाले-नालियों की सफाई और जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!