Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

मेडिकल कॉलेज एटा को डीएनबी पीजी की 10 सीटों की मंजूरी,

मेडिसिन में चार, पीडियाट्रिक्स में चार और नेत्र रोग विभाग में दो सीटें मिलीं।

एटा।वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय को डीएनबी पीजी पाठ्यक्रम के तहत 10 सीटों की स्वीकृति मिली है। इनमें मेडिसिन विभाग में चार, पीडियाट्रिक्स में चार और नेत्र रोग विभाग में दो सीटें शामिल हैं।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार गत माह नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस), नई दिल्ली की टीम ने कॉलेज और संबद्ध चिकित्सालय का निरीक्षण किया था। टीम ने चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों के उपचार, विभागीय व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं और शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया।
मूल्यांकन के बाद डीएनबी पीजी की 10 सीटों को स्वीकृति मिली है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इन सीटों पर इसी सत्र 2026 से नीट पीजी के माध्यम से प्रवेश होंगे।

प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने इसे संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि डीएनबी सीटें मिलने से प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में मदद मिलेगी।
प्रधानाचार्य ने प्रभारी अधिकारी डीएनबी डॉ. मंजरी कुमारी, विभागाध्यक्षों, चिकित्सकों, शिक्षकों, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!