Breaking News
Amit Kumar (Special Correspondent)September 18, 2026Last Updated: September 18, 2026
बंबे में मिला कई दिन पुराना अज्ञात व्यक्ति का शव,
0 Less than a minute

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मलावन पुलिस, शिनाख्त के प्रयास जारी।
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के नगला अगर गांव के पास बंबे में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बहता मिला। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना थाना मलावन पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बंबे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ शव की पहचान कराने के प्रयास में लगी है।
Related
Tags
breaking news0 Less than a minute




