Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

साइबर ठगी से बचाव को लेकर एटा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,

ओटीपी-यूपीआई पिन साझा न करने की सलाह, ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत।

एटा। साइबर अपराधों से बचाव के लिए जनपदीय पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और ग्राम सभाओं में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया हैकिंग के प्रति सजग किया।
पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान के लिए यूपीआई पिन की जरूरत होती है, पैसा प्राप्त करने के लिए नहीं। कार्ड नंबर, सीवीवी और ओटीपी किसी को न देने की सलाह दी गई। अनजान लिंक, एपीके फाइल और फर्जी ट्रेडिंग एप से बचने को कहा गया। किसी परिचित के नाम पर ऑनलाइन पैसे मांगने पर पहले फोन कर पुष्टि करने की सलाह दी गई।
पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से भी सावधान किया। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!