Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

अब अफसरों से शिकायत का हिसाब शिकायतकर्ता के सामने लेंगी डीएम एम. अरुन्मोली,

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मौके पर जुड़ेंगे संबंधित अधिकारी, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में बैठेंगे अधिकारी।

एटा। फरियाद लेकर अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की व्यवस्था को आसान बनाने के लिए डीएम एम. अरुन्मोली ने जनता दर्शन में नई पहल शुरू की है। अब शिकायतकर्ता की मौजूदगी में ही संबंधित अधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे बात कर शिकायत की स्थिति और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी।
डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों, एसडीएम, बीडीओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनने और उनके निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम ने कई शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा। शिकायतकर्ता के सामने ही प्रकरण की स्थिति पूछी और आवश्यक जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी। प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!