Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

कमरे में फन फैलाए बैठा था कोबरा, परिवार में मचा हड़कंप,

112 पर सूचना मिलते ही पहुंची पीआरवी, पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

जैथरा/एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पुरसारी में रविवार को एक घर के कमरे में कोबरा सांप घुस आने से परिवार में हड़कंप मच गया। कमरे में फन फैलाए बैठे कोबरा को देखकर परिजनों ने तत्काल 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीआरवी-7236 धुमरी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षी पुष्पेंद्र चौधरी और होमगार्ड चालक मानिक चंद ने सावधानी और सूझबूझ से कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के घर से निकलने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!