Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

खेत में पानी का पाइप बिछाने को लेकर खूनी संघर्ष,

14 वर्षीय किशोर को लगी गोली
देर रात घर पर कई राउंड फायरिंग का आरोप, गंभीर हालत में सैफई रेफर।

जैथरा/एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के ढकपुरा गांव में खेत में पानी का पाइप बिछाने को लेकर हुआ विवाद देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि करीब आधा दर्जन दबंगों ने रात लगभग 12:30 बजे एक घर पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर जागे 14 वर्षीय किशोर आशु की आंख में गोली लग गई।
गोली लगते ही किशोर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार किशोर की एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि दूसरी आंख में गोली धंसी हुई बताई जा रही है।
बताया गया कि इसी विवाद को लेकर शाम के समय भी दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद देर रात दोबारा फायरिंग की घटना होने का आरोप है।
थाना प्रभारी के अनुसार घटना के संबंध में तहरीर मिलने के बाद जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!