Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

बदायूं: रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 832 अभ्यर्थियों का चयन; 30 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार

दातागंज में आयोजित मेले में 2310 युवाओं ने कराया पंजीकरण, विधायक ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में सेवा संकल्प अभियान के तहत दातागंज में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज, ढिलवारी परिसर में आयोजित मेले में 30 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए 2310 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और साक्षात्कार में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 832 युवाओं का चयन/शॉर्टलिस्ट किया गया।

रोजगार मेले का शुभारंभ दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के पात्र लोगों को भी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों ने प्रतिभाग कर युवाओं के साक्षात्कार लिए और योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।

एक ही मंच पर कई कंपनियां, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

जिलाधिकारी अवनीश राय और मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला समेत जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मेले में पहुंचे युवाओं से संवाद किया। चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार मेले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण मंच हैं, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मेलों से जोड़ा जाए और पात्र युवाओं को रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

मेले में कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया। चयनित युवाओं में रोजगार मिलने को लेकर उत्साह और खुशी दिखाई दी। युवाओं ने रोजगार मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन और सेवायोजन विभाग का आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी दातागंज, जिला सेवायोजन अधिकारी, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Sanjay Srivastva
Sanjay Srivastva (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!