Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
BangladeshBreaking News

अपराध समीक्षा में एसएसपी के सख्त निर्देश, अपराधियों पर कसें शिकंजा,

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, वांछितों की गिरफ्तारी और अवैध शराब पर कार्रवाई तेज करने को कहा।

अमित कुमार,
(विशेष संवाददाता)
सूचना इंडिया न्यूज चैनल,

एटा। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के साथ कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी श्वेताभ पाण्डेय, एएसपी अपराध योगेंद्र सिंह समेत सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

एसएसपी ने आईजीआरएस और जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारियों को थानों पर शिकायतों के निस्तारण की रैंडम जांच करने और थाना प्रभारियों को पीड़ितों से स्वयं वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी लेने को कहा गया।

उन्होंने चिन्हित कुख्यात अपराधियों का सत्यापन कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रस्तावित गैंगचार्ट की समीक्षा तथा अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर शत-प्रतिशत कार्रवाई के साथ ऑपरेशन पहचान और ऑपरेशन दहन के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और वांछित एवं वारंटी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर जोर दिया गया। पॉक्सो व आर्म्स एक्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी कर जल्द सजा दिलाने के निर्देश दिए गए। वहीं 137/87 बीएनएस से संबंधित मामलों में अपहृतों की बरामदगी के लिए शेष अभियोगों की समीक्षा की गई।

महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों को बीट क्षेत्र एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने को कहा गया। बाजारों में पैदल गश्त, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने प्रत्येक थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर ऑपरेशन दृष्टि के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई और साइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने को कहा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, थानों के रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा लावारिस माल व मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमानुसार वर्दी धारण करने और आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखने की हिदायत दी। दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। मालखानों के व्यवस्थितकरण, पैरोकारों द्वारा प्रभावी पैरवी तथा पुलिसकर्मियों की पूर्व में बताई गई समस्याओं के निस्तारण की भी समीक्षा की गई।

गोष्ठी के अंत में एसएसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण मजबूत रखते हुए निर्देशों के अनुपालन की लगातार निगरानी करने और सभी कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूरी कराने को कहा।

UP News Bureau

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!