Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

मेडिकल कॉलेज में 17 अक्टूबर तक लगेगा बाल विकास शिविर,

हर गुरुवार बच्चों की लंबाई, वजन और विकास की होगी जांच, पोषण संबंधी भी मिलेगा परामर्श।

एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बाल विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बाल रोग विभाग की ओर से आयोजित शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास की नियमित निगरानी की जाएगी।
शिविर प्रत्येक गुरुवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक 17 अक्टूबर 2026 तक बाल रोग ओपीडी में आयोजित होगा। इसमें बच्चों की लंबाई और वजन की जांच के साथ ग्रोथ चार्ट के माध्यम से उनके विकास की निगरानी की जाएगी।
शिविर में कुपोषण, कम वजन, कम लंबाई के साथ अधिक वजन और मोटापे की भी पहचान की जाएगी। बच्चों को संतुलित आहार और पोषण संबंधी परामर्श दिया जाएगा। एनीमिया की पहचान, शारीरिक एवं विकासात्मक जांच के साथ आवश्यकता पड़ने पर दृष्टि और श्रवण संबंधी समस्याओं की भी जांच की जाएगी।
बाल रोग विभाग की ओर से सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरत के अनुसार आगे की जांच, उपचार और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने जनपद के सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के समन्वयक डॉ. शिवम यादव ने बताया कि समय पर बच्चों की वृद्धि और स्वास्थ्य की निगरानी से पोषण एवं विकास संबंधी समस्याओं की पहचान की जा सकती है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!