Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

एक रुपये का पर्चा, 20 रुपये की पार्किंग,

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों से पार्किंग शुल्क वसूली का आरोप, वीडियो वायरल।

एटा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों से पार्किंग शुल्क वसूले जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि वाहन पार्क करने के नाम पर प्रत्येक बार 20 रुपये लिए जा रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने पार्किंग कर्मचारियों पर जबरन शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है।
बताया गया है कि पार्किंग शुल्क को लेकर कई बार पार्किंग स्टाफ और तीमारदारों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। मारपीट की घटनाओं के आरोप भी लगाए गए हैं। इसी बीच पार्किंग शुल्क वसूली से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है।
मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले लोगों को पार्किंग शुल्क को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मामले की जांच कराकर पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली की स्थिति स्पष्ट करने तथा नियम विरुद्ध वसूली पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का बताया गया है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!