Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
BangladeshBreaking News

#एटा: मिशन शक्ति: महिलाओं को अधिकार और बालिकाओं को सुरक्षा के उपाय बताए।

एटा। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया।

पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं को आपात स्थिति में 112, 1090 व 181 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए साइबर सेफ्टी के जरूरी उपाय बताए गए।

महिलाओं को घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न से सुरक्षा संबंधी कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गई। अभियान के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की प्रक्रिया समझाई गई। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की। साथ ही आमजन से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करती पुलिस टीम।

Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!