Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

स्नातक के 22 और शिक्षक के लिए 9 मतदान केंद्र निर्धारित

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम

एटा। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में स्नातक निर्वाचन के लिए 22 और शिक्षक निर्वाचन के लिए नौ मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों का निर्धारण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाताओं की संख्या और दूरी को ध्यान में रखकर किया गया है। किसी राजनीतिक दल को केंद्रों के संबंध में सुझाव या आपत्ति हो तो जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है। प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा।
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी आशिक अली, भाजपा जिला संयोजक सचिन उपाध्याय, रामलखन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी समेत अन्य प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!