Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावअपराध (Crime)उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- गुड वर्क, मुठभेड़ में दबोचे गए इनामी लुटेरे!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं को बंधक बनाकर हुई बड़ी लूटकांड की वारदात ने जिले में सनसनी फैला दी थी। लेकिन उन्नाव पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर दो शातिर लुटेरों को दबोचकर यह साबित कर दिया कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून की पकड़ से नहीं बच सकता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट में मंगलवार दोपहर हुई लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी, तीन नकाबपोश बदमाशों ने मकान मालकिन और किरायेदार महिला को रस्सियों से बांधकर, मुंह में टेप लगाकर बंधक बनाया था और घर का कोना-कोना खंगाल लाखों की नगदी, सोने-चांदी के गहने और लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने बुधवार रात ग्राम लखापुर के त्रिभुवन खेड़ा तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। पूछताछ में बदमाशों की पहचान रामू पुत्र गुरु प्रसाद (रसूलपुर, रायबरेली) और राजू पुत्र हफीज (गुटकुशहन फुलेन्डी, रायबरेली) के रूप में हुई। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बरामदगी में पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से ₹1,05,000 लूटी गई नकदी, दो तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की।

एसपी दीपक भूकर ने कहा “अपराधी चाहे जितना शातिर हो, उन्नाव पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकता। अपराधियों को सख्त सबक मिलेगा और जनता सुरक्षित है।”

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!