लखनऊ से लॉन्च हुआ भारत का पहला वेद, संस्कृत और संस्कृति आधारित Olympiad | MindBendz OlimJunior 2025

लखनऊ से शुरू हुआ देश का पहला वेद, संस्कृत और संस्कृति आधारित ओलंपियाड
लखनऊ, 10 सितंबर 2025 | मनीष मिश्रा/सूचना इंडिया
भारतीय शिक्षा जगत में इतिहास रचते हुए MindBendz OlimJunior ने लखनऊ से देश का पहला वेद, संस्कृत और संस्कृति आधारित Olympiad लॉन्च किया है। इस अनूठी पहल में वेद, संस्कृत और भारतीय संस्कृति को मुख्य आधार बनाया गया है। शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यालय में हुआ।
उपमुख्यमंत्री ने सराहा प्रयास
लॉन्चिंग कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि “ऐसे प्रयास छात्रों को उनकी जड़ों से जोड़ेंगे और आधुनिक शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करेंगे।” यह ओलंपियाड छात्रों को भारतीय संस्कृति के साथ-साथ academic excellence हासिल करने का अवसर देगा।
संरचना और मार्गदर्शन
इस Olympiad की संरचना और मार्गदर्शन मुख्य संरक्षक वी. एन. मिश्रा, संरक्षक सुभाष अरोड़ा, कर्नल विनोद गर्ग, निदेशक प्रो. एस. डी. शर्मा, डॉ. मीनू अरोड़ा और प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध टंडन ने किया।
वेद और संस्कृत का शैक्षणिक महत्व
वक्ताओं ने कहा कि वेद, उपनिषद और गीता जैसे ग्रंथ केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि Astronomy, Mathematics, Environmental Science जैसे विषयों में भी गहन ज्ञान का स्रोत हैं। उनका महत्व नासा (NASA) और इसरो (ISRO) जैसे संस्थानों द्वारा भी स्वीकार किया जा रहा है।
Teachers Day 2025: कौशल किशोर और डॉ. राजेश्वर सिंह ने 120 शिक्षकों का किया सम्मान
मुफ्त ऑनलाइन क्लासेस
इस ओलंपियाड के तहत Class 1 से 8 तक के छात्रों के लिए हर रविवार सुबह 10 बजे Vedas पर Free Online Live Classes माइंडबेंज ओलिमजूनियर के YouTube Channel पर उपलब्ध होंगी। संस्था ने अपनी टैगलाइन “आओ, बच्चों को जोड़ें अपनी विरासत से” के जरिए इस पहल को और भी प्रभावशाली बनाया।
यह ओलंपियाड न केवल छात्रों को अपनी cultural roots से जोड़ेगा बल्कि उन्हें global education standards के साथ तालमेल बैठाने में भी मदद करेगा।



