Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- मंडलायुक्त रोशन जैकब का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कड़ा निरीक्षण!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

अव्यवस्थाओं पर बरसे, जिम्मेदारों को दी सख्त चेतावनी!”, बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए मंडलायुक्त रोशन जैकब आज परियर स्थित जानकी कुंड शिविर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिविर में फैली अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।शिविर के निरीक्षण में मंडलायुक्त ने बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत सामग्री में कमी की गंभीर शिकायतों को सुना। उन्होंने जिला प्रशासन को आदेश दिया कि जो भी अधिकारी पीड़ितों को कम राशन और भोजन वितरण कर रहे हैं, उन्हें तत्काल उनके पद से मुक्त कर दिया जाए।मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी गौरांग राठी से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जाए।

उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से बाढ़ राहत शिविरों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि पीड़ितों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सफीपुर, थानाध्यक्ष और राजस्व विभाग के कर्मचारीगण भी मंडलायुक्त के साथ मौजूद रहे।इसके बाद, आयुक्त रोशन जैकब और जिला अधिकारी गौरांग राठी मोटर बोट के जरिए शुक्लागंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने रविदास नगर, कर्बला और आनंद घाट का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। नाव से दौरे के दौरान उन्होंने साफ तौर पर यह निर्देश दिया कि राहत कार्यों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाए।मंडलायुक्त के इस निरीक्षण ने प्रशासन की सक्रियता को एक नई दिशा दी है और स्थानीय लोगों को राहत कार्यों के बारे में सकारात्मक संकेत दिए हैं।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!