Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

*👉महिलायें एवं छात्रायें बेझिझक अपनी शिकायत ”बेटी की पेटी” में कर सकेंगी*

शिक्षण संस्थाओं में लगी ”बेटी की पेटी”

दतिया //लोकेश मिश्रा

दतिया // महिलाओं एवं बालिकाओं* की समस्याओं के निराकरण हेतु *जिला प्रशासन* ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ” *बेटी की पेटी” का जिले में एक अभिनव प्रयोग किया है।* जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे है। *महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द उपाध्याय* ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों के निराकरण हेतु जिले के सभी स्कूलों एवं *कॉलेजों में ”बेटी की पेटी” शिकायत पेटिया लगाई गई है। इन पेटियों का नाम* ”बेटी की पेटी” दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर आज शासकीय स्नातकोत्तर *महाविद्यालय, र्ग्ल्स महाविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय, विधि महाविद्यालय* और लिटिल फ्लावर स्कूल में ”बेटी की पेटी” लगाई है। महिलाओं एवं बालिकाओं को *अपनी समस्याओं तथा किसी भी प्रकार के दुर्रव्यवहार की शिकायत* इन पेटियों के माध्यम कर सकती है। *कलेक्टर संजय कुमार* ने महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं से *अपील की है कि वह बेझिझक होकर अपने मन की बात एवं समस्यायें इस* पेटी में शिकायत लिखकर डाल सकती है। उक्त पेटियॉ प्रत्येक *15 दिन के दौरान स्कूलों एवं कॉलेेलों* में गठित महिला कमेटी के समक्ष खोलकर *कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।*

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!