Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर दक्षिण की यातायात समस्याओं के समाधान हेतु कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) ने पुलिस उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

कानपुर, 27 फरवरी 2026:

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के पदाधिकारियों ने आज पुलिस उपायुक्त (यातायात) को एक मांग पत्र सौंपकर कानपुर दक्षिण क्षेत्र में बढ़ती जाम की समस्या और अव्यवस्थित यातायात की ओर ध्यान आकर्षित किया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अचल गुप्ता और महामंत्री पवन तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गए इस पत्र में मांग की गई है कि कानपुर दक्षिण के प्रमुख चौराहों पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था की जाए। संगठन का मानना है कि इन चौराहों पर सिग्नल प्रणाली लागू होने से न केवल आम जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी यातायात संचालन में बड़ी मदद मिलेगी।
व्यापार मंडल द्वारा चिन्हित प्रमुख चौराहे:
संगठन ने पत्र में 8 प्रमुख स्थलों की सूची सौंपी है, जहाँ ट्रैफिक लाइट की अत्यंत आवश्यकता है:

  • बारादेवी चौराहा
  • जूही गौशाला साईं धाम चौराहा
  • जूही गौशाला मेट्रो स्टेशन चौराहा
  • मौरंग मंडी चौराहा
  • बसन्त विहार चौराहा (नौबस्ता)
  • दास कुआं चौराहा
  • बर्रा बाईपास चौराहा
  • दीप टॉकीज तिराहा

झकरकटी बस अड्डे के बाहर अवैध स्टैंड पर जताई नाराजगी:
यातायात की अन्य प्रमुख समस्या का उल्लेख करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि झकरकटी बस अड्डे के ठीक बाहर बस खड़ी करके सवारियां भरने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसके कारण मुख्य मार्ग पर भारी जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं का अंदेशा रहता है। व्यापार मंडल ने इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की है।
इस अवसर पर संगठन से प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह, उदय भान सिंह, रोमी सिंह, पवन तिवारी, श्याम नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अन्य पदाधिकारी और व्यापारी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!