Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव।।

✍️ उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी की तरफ़ से, आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई…

15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हो गया था…

आपको बता दे कि स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। इसी दिन 1947 को भारत से ब्रिटिश शासन का अंत और स्वतंत्र भारत की स्थापना हुई थी।।

100 वर्ष ईस्ट इंडिया कंपनी और 100 वर्ष ब्रिटिश क्राउन को मिलाकर 200 वर्ष अंग्रेजों ने हम भारतीयों पर राज किया लेकिन ये ही वो दिन था जब हमारे पूर्वजों ने आजादी की खुली हवा में सांस ली। इस साल भारत की आज़ादी को 76 साल पूरे हो गए हैं…

भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया था। इस दिन उन वीर सपूतों को त्याग को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है और देश की आजादी का जश्न मनाया जाता है।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!