Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

पोस्को अधिनियम और बाल अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक,

राजकीय इंटर कॉलेज में विधिक सेवा शिविर, गुड टच-बैड टच की भी दी जानकारी।

एटा। गांधी जयंती पर विशेष जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, सकीट रोड में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012, बाल एवं महिला अधिकारों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

शिविर की अध्यक्षता अपर जिला जज/एफटीसी प्रथम शीलवंत ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों और बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए किसी भी असहज या संदिग्ध स्थिति में भरोसेमंद व्यक्ति और संबंधित व्यवस्था को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सिविल जज (सीडी) युगल चंद्र चौधरी तथा सिविल जज (जूडि.) सत्यम सिंघल ने भी विद्यार्थियों को विधिक जानकारी दी। शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, श्रमिक अधिकार तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष सिंह चाहर सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, मध्यस्थ अधिवक्ता योगेश कुमार सक्सैना, अधिवक्ता रिचा यादव, विनीता यादव, प्रिंस गौतम और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
यह जागरूकता अभियान 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!