Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
मीनू ने पांच लाख के ऋण से शुरू किया जूस कॉर्नर, बनीं आत्मनिर्भर,

कचहरी चौराहे पर ‘शेक पॉइंट’ से शुरू किया कारोबार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना बनी सहारा।
एटा। नौकरी की तलाश के बजाय स्वरोजगार को लक्ष्य बनाकर एटा की मीनू ने अपना व्यवसाय शुरू किया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण लेकर उन्होंने कचहरी चौराहे पर ‘शेक पॉइंट’ जूस कॉर्नर शुरू किया।
असरोली, कासगंज रोड निवासी मीनू ने केनरा बैंक आगरा रोड शाखा से योजना के तहत ऋण प्राप्त किया। उनके प्रतिष्ठान पर विभिन्न प्रकार के जूस, शेक और पेय पदार्थ उपलब्ध हैं।
मीनू ने बताया कि स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। भविष्य में कारोबार को और विस्तार देने की योजना है।
सरकारी योजना के माध्यम से मिले वित्तीय सहयोग से शुरू हुआ यह कारोबार अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिखाता है।

Related
Tags
breaking news




