Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

आयुर्वेद दिवस पर चार स्कूलों में योग शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ रहने के मंत्र,

जलेसर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, पढ़ाई में एकाग्रता और तनाव कम करने के बताए तरीके।

जलेसर/एटा। 11वें आयुर्वेद दिवस और सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जलेसर क्षेत्र के चार प्रमुख विद्यालयों में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एटा डॉ. अमित गुप्ता के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक व्यास मुनि और डॉ. शबनम राजपूत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। योगा ऑर्बिट फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय जलेसर के योग प्रशिक्षक अनिल कुशवाह ने विद्यार्थियों को योग का अभ्यास कराया।
सुबह 8:30 बजे प्राथमिक विद्यालय महावीरगंज, 9:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज, 10:30 बजे विजय पब्लिक स्कूल और 11:30 बजे श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में शिविर लगाया गया।
प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन और भुजंगासन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए। विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित योग से शरीर को सक्रिय रखने, एकाग्रता बढ़ाने और तनाव कम करने में मदद मिल सकती है।
पढ़ाई के दौरान लंबे समय तक बैठने से होने वाली गर्दन और पीठ की परेशानी से बचाव के लिए सही मुद्रा और सरल योगासन के बारे में भी जानकारी दी गई। परीक्षा के दौरान तनाव और घबराहट को नियंत्रित करने के लिए नियमित योगाभ्यास को उपयोगी बताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में योगा ऑर्बिट फाउंडेशन के सुमित कुमार, दिलीप यादव, प्रधानाचार्य नारायण सिंह, प्रमोद मिश्रा, संजय, गिरराज सिंह, मो. रफीक, विद्यालय प्रबंधक संजीव अग्रवाल, वीरेंद्र प्रताप समेत विद्यालयों के शिक्षक और स्थानीय नागरिकों का सहयोग रहा।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!