सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

अवागढ़/एटा। प्राथमिक विद्यालय जरानी खुर्द में शनिवार को “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को “विकसित भारत@2047” के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक दुष्यंत प्रताप सिंह, संकुल शिक्षक प्रदीप कुमार, अध्यक्ष गुलाब सिंह, विपेंद्र, कालीचरन, सौदान सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।




