विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर निकाली जागरूकता रैली,

छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए फार्मेसी लाइसेंस किराये पर देने के दुष्प्रभाव बताए ।
एटा। बीपीएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बस स्टैंड होते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां फार्मेसी के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने फार्मेसी लाइसेंस किराये पर देने से होने वाले दुष्प्रभावों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली का समापन संस्थान परिसर में हुआ।
इसके बाद ऑडिटोरियम में चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार, एमडी डॉ. अंकुर यादव और डॉ. अमन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में हेल्दी फूड एवं न्यूट्रीशनल फूड प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत किए।
संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सत्येंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान बीपीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जिम थॉमस, लिली थॉमस सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।





