Breaking News
स्कूल में घुसे कोबरा को पीआरवी कर्मियों ने किया रेस्क्यू,

बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, साहसिक कार्य के लिए एसएसपी ने किया सम्मानित।
मारहरा/एटा। थाना मारहरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिवारी रोड, हजरतनगर गढ़ी में 9 सितंबर को कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी-6837 के कर्मियों ने तत्काल विद्यालय के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम के पहुंचने में देरी होने पर सांप पकड़ने का अनुभव रखने वाले पीआरवी-7232 के कमांडर आरक्षी राजू सिंह को बुलाया गया।
राजू सिंह ने सावधानी से कोबरा का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस कार्य की विद्यालय स्टाफ और स्थानीय लोगों ने सराहना की। एसएसपी डॉ. इलामारन ने सराहनीय कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पीआरवी कर्मियों को सम्मानित करते एसएसपी।

Related
Tags
breaking news




