Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

फीस और शिक्षकों के मामलों को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर पर प्रदर्शन,

डीआईओएस कार्यालय के बाहर धरना, 10 सूत्रीय ज्ञापन देकर जांच की मांग,एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर मंडल मुख्यालय पर धरने की चेतावनी

एटा। सरस्वती विद्या मंदिर जीटी रोड से जुड़े फीस, प्रवेश प्रक्रिया और शिक्षकों की सेवा से संबंधित मामलों को लेकर बुधवार को शिक्षक-अभिभावकों ने डीआईओएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। 10 सूत्रीय ज्ञापन में फीस वसूली, लेट फीस, फीस माफी और कुछ छात्रों को कथित विशेष लाभ दिए जाने समेत विभिन्न मामलों की जांच की मांग की गई।
शिक्षक राजेश कुमार राजपूत ने अपने सेवा अभिलेख, उपस्थिति रजिस्टर, अनुबंध और नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग रखी। शिकायतकर्ताओं ने कथित दान-चंदा और अन्य वित्तीय मामलों की भी जांच की मांग की। डीआईओएस इंद्रजीत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतकर्ताओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो अलीगढ़ मंडल मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल की जाएगी।

डीआईओएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते शिक्षक-अभिभावक।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!