टप्पेबाजी में दो आरोपी गिरफ्तार, 3.50 लाख रुपये बरामद,

जलेसर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की कार्रवाई; तमंचे, कारतूस और बाइक भी मिली।
जलेसर/एटा। थाना जलेसर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने टप्पेबाजी/चोरी की घटना के खुलासे का दावा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त 3.50 लाख रुपये, दो आधार कार्ड, दो तमंचे, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त को आगरा चौराहे से पिलख्तर फतेह जा रही महिला के ई-रिक्शा में रखे बैग से आभूषण चोरी हो गए थे। मामले में 2 सितंबर को जलेसर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान अलीगढ़ निवासी मोहम्मद मजीद और मोहम्मद रफीक के नाम प्रकाश में आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद नकदी और अन्य सामान के साथ पुलिस टीम।





