Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

बरेली: राजनीतिक में खत्री समाज की भागीदारी जरूरी, खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह 28 को

खत्री महासभा की बैठक में शिक्षा, सामाजिक समानता और एकजुटता पर चर्चा, 14 राज्यों और 100 से अधिक शहरों से प्रतिनिधि होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के बरेली में समस्त खत्री महासभा (ऑल इंडिया) की कार्यकारिणी बैठक बरेली में आयोजित की गई। बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और सामाजिक समानता के साथ समाज को संगठित करने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि बदलते समय में समाज को शिक्षा और सामाजिक विकास के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत अरोड़ा ने बताया कि संगठन वर्तमान में 14 राज्यों में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। करीब 97 शहरों में समाज के लोगों को संगठन के माध्यम से सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महासभा का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना और शिक्षा, सामाजिक विकास तथा राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करना है।

28 सितंबर को होगा सम्मान समारोह

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इसी क्रम में 28 सितंबर की रात आठ बजे होटल रमाडा, बरेली में खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में महाराष्ट्र के भजन सम्राट अनूप जलोटा, दिल्ली के पद्मश्री एवं पद्मविभूषण डॉ. अशोक सेठ तथा बरेली के नाथनगर स्थित सिद्धिविनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अनुपम कपूर को खत्री जाति रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।

सामाजिक संगठनों को भी किया जाएगा सम्मानित

कार्यक्रम के संयोजक खत्री सौरभ मेहरोत्रा और सह-संयोजक खत्री विशाल मेहरोत्रा बनाए गए हैं। संयोजक सौरभ मेहरोत्रा ने बताया कि समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा होगी।

सह-संयोजक विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि बरेली में खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह का आयोजन होना समाज के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 14 राज्यों और 100 से अधिक शहरों से खत्री समाज के प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। बरेली के विभिन्न सजातीय संगठनों के प्रतिनिधि भी समारोह में हिस्सा लेंगे।

राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने पर मंथन

बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि खत्री समाज का देश के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सेठ दामोदर स्वरूप जैसे क्रांतिकारियों की भूमिका का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज को अपने इतिहास और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ वर्तमान समय में भी सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

वक्ताओं ने बरेली से पूर्व में राम सिंह खन्ना के प्रतिनिधित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी को फिर से मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

खत्री, पंजाबी और सिख समाज एकजुटता हो

बैठक में खत्री, पंजाबी और सिख समाज के बीच आपसी एकजुटता और सामाजिक सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों पर सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा को समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए बच्चों और युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत अरोड़ा, किशोर सेठ, सौरभ मेहरोत्रा, हरि कपूर, विशाल मेहरोत्रा, बबली मेहरोत्रा, हरीश वर्दे समेत समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Sanjay Srivastva
Sanjay Srivastva (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!