सहारनपुर पुलिस का नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 53 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

चिलकाना पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नशा तस्कर फरमान, 267 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
सहारनपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चिलकाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 267 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 53 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी फरमान, चिलकाना कस्बे के मोहल्ला मजहर हसन का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को चिलकाना-सहारनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित तालाब से गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।







