Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ प्रबंधन पर जोर,

संगठन की मजबूती और मतदाताओं से सीधा संवाद बढ़ाने के निर्देश।

एटा। आगामी स्नातक चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं अलीगढ़ मंडल के स्नातक-शिक्षक चुनाव संयोजक प्रवीन राज सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

प्रवीन राज सिंह ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक स्नातक एवं शिक्षक मतदाता से सीधा संपर्क जरूरी है। उन्होंने बूथ स्तर की टीमों को सक्रिय करने, जिम्मेदारियां तय करने और मतदाताओं से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को युवाओं, शिक्षकों और स्नातकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जिला संगठन आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में शिक्षक चुनाव के जिला संयोजक सचिन उपाध्याय, सह संयोजक मुनीश शाक्य, स्नातक चुनाव के जिला संयोजक रामलखन सिंह, सह संयोजक विनीत भारद्वाज सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!