Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

बोकारो में Zomato डिलीवरी बॉय का विरोध प्रदर्शन, पेआउट और इंसेंटिव बढ़ाने की मांग

₹12 से घटाकर ₹6 हुआ प्रति ऑर्डर पेआउट, 14-15 घंटे काम के बाद भी ₹300-400 कमाई का दावा; सिटी सेंटर में पैदल मार्च

बोकारो, झारखंड। रोजमर्रा की जरूरत का खाना लोगों के घर तक पहुंचाने वाले Zomato डिलीवरी पार्टनर्स ने अब अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बोकारो के सिटी सेंटर, सेक्टर-4 में डिलीवरी बॉय ने पैदल मार्च निकालकर कम पेआउट और इंसेंटिव नहीं मिलने के खिलाफ रोष जताया।
डिलीवरी पार्टनर्स का कहना है कि पिछले करीब चार वर्षों से उनके पेआउट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनका दावा है कि पहले एक ऑर्डर पर करीब 12 रुपये मिलते थे, जिसे घटाकर अब 6 रुपये कर दिया गया है।
14-15 घंटे मेहनत के बाद ₹300-400 कमाई का दावा डिलीवरी बॉय के मुताबिक वे दिन-रात करीब 14 से 15 घंटे काम करते हैं, लेकिन कम पेआउट के कारण कई बार पूरे दिन की कमाई महज 300 से 400 रुपये तक रह जाती है। उनका कहना है कि इतनी कम आमदनी में परिवार का खर्च और EMI चलाना मुश्किल हो रहा है।
मेहनत के मुताबिक पेआउट और इंसेंटिव की मांग प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी पार्टनर्स ने मांग की कि उन्हें उनकी मेहनत और दूरी के हिसाब से उचित पेआउट दिया जाए। साथ ही, अन्य जिलों की तरह बोकारो में भी इंसेंटिव की व्यवस्था लागू की जाए।
डिलीवरी पार्टनर्स ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
क्या हैं डिलीवरी पार्टनर्स की प्रमुख मांगें? प्रति ऑर्डर पेआउट में बढ़ोतरी की जाए।दूरी और मेहनत के अनुसार उचित भुगतान मिले बोकारो में भी इंसेंटिव की व्यवस्था लागू हो लंबे समय तक काम करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की कमाई बढ़ाई जाए।

UP News Bureau

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!