Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
Amit Kumar (Special Correspondent)52 minutes agoLast Updated: September 24, 2026
सांकेतिक भाषा का पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण,
0 Less than a minute

बधिर व्यक्तियों से संवाद और सहायता के तरीके बताए।
एटा। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय भारतीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को मूक-बधिर व्यक्तियों से प्रभावी संवाद स्थापित करने और उनकी शिकायतों को समझकर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के तरीके बताए गए। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। सांकेतिक भाषा के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों और प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक किशनलाल गौतम समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related
Tags
breaking news0 Less than a minute




