Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिदिल्ली की खबरेंस्मार्ट सिटी

MCD चुनाव में BJP की 10 Seats भी नहीं जीतने वाली | BJP चुनाव से भाग रही है : मनीष सिसोदिया

MCD चुनाव में BJP की 10 Seats भी नहीं जीतने वाली | BJP चुनाव से भाग रही है : मनीष सिसोदिया ||
दिल्ली नगर निगम के उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पांच सीटों में 4 पर अपना कब्जा जमाया

दिल्ली नगर निगम के उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पांच सीटों में 4 पर अपना कब्जा जमाया है. अगले साल होने जा रहे एमसीडी चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी के इस चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा था. इस चुनाव में कांग्रेस को खाते में एक सीट आई है जबकि भारतीय जनता पार्टी के हाथ कुछ नहीं आया. एमसीडी उपचुनाव में पार्टी की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा- “दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया. सबको बधाई. MCD में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है. लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं.”

एमसीडी उप-चुनाव में जीत के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा-“दिल्ली की जनता ने नगर निगम उप-चुनावों में 5 में से 4 सीटें देकर जिस तरह अरविंद केजरीवाल की राजनीति पर भरोसा जताया है और जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ किया है उससे ये बात साफ हो गई कि नगर निगम के 15 साल के बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब बहुत तंग आ चुकी है और अब चाहती है पूरी तरह से झाड़ू लगाकर bjp को साफ कर दिया जाए.

सिसोदिया ने आगे कहा- यह बात इस बात का संकेत है कि जनता क्या चाहती है. अगले साल नगर निगम का चुनाव होगा वहां भी यही स्थिति होगी बीजेपी की, पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा और आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के काम करने को राजनीति को दिल्ली की जनता अपनाएगी.”

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!