Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीति

सीएचसी देवायल में आक्सीजन प्लांट किया गया तैयार

वैश्विक महासंकट से जंग के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में आक्सीजन प्लाट अस्तित्व में आ गया है। सौ लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता वाली इस इकाई को विधायक महेश जीना ने आपातकाल में चुनौती से निपटने को चिकित्सालय को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि संभावित संक्रमण से निपटने को यह प्लांट संकटमोचक साबित होगा।सीएचसी देवायल में गुरुवार को आक्सीजन प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया। शुभारंभ करते हुए विधायक महेश जीना ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन के साथ ही बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र जीना ने इस दिशा में सराहनीय प्रयास किए। स्वास्थ्य सेवा के मामले में सुधार भी आने लगा था। कहा कि उन्हीं के कार्यो को आगे बढ़ाने का भरसक प्रयास किया जा रहा। सीएचसी में एक्सरे मशीन लगा दी गई है। जल्द ही जरूरी उपकरण भी निधि से खरीदे जाएंगे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!