Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

श्रीराम कॉन्वेंट स्कूल के मैनेजमेंट गीतांशु कुशवाह को मिला राष्ट्रीय सम्मान,

ग्रेटर नोएडा में भारत एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित।

जलेसर/एटा। ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएलएम यूनिवर्सिटी में 13 सितंबर को आयोजित भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड नेशनल अवार्ड्स-2026 में श्रीराम कॉन्वेंट स्कूल, जलेसर के मैनेजमेंट गीतांशु कुशवाह को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर एजुकेशन डेवलपमेंट (सीईडी) फाउंडेशन की ओर से किया गया। इसमें देशभर से प्रिंसिपल और शिक्षकों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में शिक्षा से जुड़े विषयों पर पैनल डिस्कशन भी हुआ, जिसमें शिक्षाविदों ने अपने विचार रखे।

सम्मान मिलने पर विधायक संजीव दिवाकर, भाजपा नेता बीएल कुशवाह, रामजी लाल राजपूत, अनेक सिंह राजपूत, होरीलाल प्रधान सहित विद्यालय के स्टाफ, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने हर्ष जताया। उन्होंने गीतांशु कुशवाह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!