Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

मारपीट के बाद लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहे युवक से विवाद का मामला, पुलिस ने बंदूक कब्जे में ली

जैथरा। खेत की ओर ट्रैक्टर लेकर जा रहे युवक के साथ मारपीट और गालीगलौज करने तथा लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करने के मामले में जैथरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर कब्जे में ली है।
गांव सहोरी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 सितंबर को करीब 11 बजे वह ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की। आरोप है कि इसी दौरान सुमित ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुमित समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमित कुमार निवासी सहोरी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 25/30 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!