Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक,

हेल्पलाइन नंबरों के साथ साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी।

एटा। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के पर्यवेक्षण में चलाया गया।
पुलिस टीमों ने गांवों, कस्बों, मोहल्लों, प्रमुख बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान पंपलेट वितरित कर आपात स्थिति में 112, 1090 वूमेन पावर लाइन और 181 महिला हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई।
महिलाओं को साइबर अपराध से बचने के लिए सावधानी बरतने तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न से संबंधित कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया।
पुलिस की ओर से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी बताया गया

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!