Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

आगरा में 170 से अधिक निर्धन बेटियों का होगा सामूहिक विवाह

18 सितंबर को बाबा मैरिज होम में आयोजन, प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता देगी सरकार।

आगरा, 16 सितंबर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 18 सितंबर को ग्वालियर रोड स्थित बाबा मैरिज होम में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों से आईं 170 से अधिक निर्धन बेटियों का विवाह कराया जाएगा। विवाह संबंधित जोड़ों की धार्मिक रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।
योजना के तहत सरकार प्रति जोड़े एक लाख रुपये खर्च कर रही है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे, जबकि 25 हजार रुपये गृहस्थी की सामग्री और 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च होंगे।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में समाज कल्याण विभाग को आगरा में 1,522 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य मिला है। इससे पहले वर्ष 2025-26 में विभाग ने 922 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया था।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 18 सितंबर के आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हैं। समारोह को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा तथा नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता और गृहस्थी का जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!