Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
1.40 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें,

तीन विधायकों ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास।
जलेसर/एटा। जलेसर विधानसभा क्षेत्र में करीब 1.40 करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को विधायक संजीव दिवाकर, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और कासगंज विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
रसीदपुर माइट्रोल से खंजरपुर तक 725 मीटर सड़क पर 60 लाख, दलसापुर-जमालपुर रोड से केसरी के खेत तक 800 मीटर सड़क पर 40 लाख तथा जौहरपुर प्राथमिक विद्यालय से दयारामपुर तक 500 मीटर सड़क पर करीब 39.50 लाख रुपये खर्च होंगे।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख देव स्वरूप वर्मा, राजेश सरानी, सचिन उपाध्याय, पंकज चौहान, दिनेश लोधी, नवीन दीक्षित समेत भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related
Tags
breaking news




