कारगिल पार्क में ‘गन वापसी’! लखनऊ नगर निगम ने किया खुलासा – सोशल मीडिया पर फैली अफवाह थी बेबुनियाद
कारगिल पार्क में ‘गन वापसी’: बंदूकें गई थीं आराम पर, अब लौट आईं ड्यूटी पर!

लखनऊ नगर निगम ने की पुष्टि, सोशल मीडिया का ‘मिसफायर’ निकला खाली कारतूस
लखनऊ रेसीडेंसी के सामने बने वीरता के प्रतीक कारगिल पार्क में कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया की गोली चली “सैनिकों की बंदूकें गायब हैं!”
जिसके बाद शहर में अफवाहों की बैटरी फुल चार्ज हो गई। पर अब साफ हो गया है कि ये ‘गन गायब’ नहीं, बस ब्रेक पर थीं!
दरअसल, नगर निगम लखनऊ की देखरेख में चल रहे सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य के दौरान, बंदूकें ‘सेवा सुरक्षा’ के तहत आरामगृह में भेज दी गई थीं, यानी पार्क केयरटेकर ने उन्हें खुद हटवाया और सुरक्षित रखा।
अब जब रंग-रोगन पूरा हो चुका है, तो ‘ड्यूटी पर वापसी’ हो गई है।
सभी बंदूकें फिर से सैनिकों के पुतलों पर ‘लॉन्च मोड’ में लगा दी गई हैं।
इसे भी पढ़ें-Shivri प्लांट विवाद: ठेकेदार की धमकी और Ramky की चुप्पी
नगर निगम के अपर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने बताया, “यह महज एक मरम्मत प्रक्रिया थी, कोई रहस्य नहीं। अब सब कुछ पहले जैसा ही, बस थोड़ा और चमकदार।”
इसी बहाने नगर निगम ने अपील भी कर दी ,“सैनिकों की मूर्तियां हों या उनकी बंदूकें, ये सेल्फी पॉइंट नहीं, सम्मान के प्रतीक हैं। कृपया इन्हें सहेजें, सजाएं, और सोशल मीडिया पर ‘तथ्य की गोली’ चलाएं, अफवाहों की नहीं।”
बंदूकें वापस आ चुकी हैं, लेकिन कृपया इन्हें ‘लाइक’ और ‘शेयर’ करने की कोशिश न करें, ये सिर्फ मूर्तियों के साथ ही अच्छी लगती हैं।




