Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

Shivri प्लांट विवाद: ठेकेदार की धमकी और Ramky की चुप्पी

Swachh Bharat Contract पर दबंगई का साया? Shivri MSW Plant पर रैमकी और Nagar Nigam की चुप्पी खतरनाक

Lucknow Nagar Nigam के अधीन चल रहे Shivri MSW Plant में Ramky Infrastructure की निगरानी में सफाई व्यवस्था के अनुशासन की मिसाल दी जाती थी, लेकिन अब यह स्थान खुद एक Solid Waste Mismanagement Case में घिरता नजर आ रहा है। आरोप हैं कि SS Construction के प्रतिनिधि Satyendra Pandey ने नियमों को दरकिनार करते हुए 80% silt वाली vehicle को जबरन प्लांट में घुसाने की कोशिश की। जब कर्मचारियों ने नियमों के तहत उसे रोका, तो उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

क्या Swachh Bharat Contract अब प्राइवेट ठेकेदारों के इशारे पर चलेगा?

घटना की शिकायत Kakori Police के तालाब चौकी में की गई है, जिसमें कर्मचारी ने बताया कि Satyendra Pandey ने न केवल गाली दी, बल्कि फोन पर धमकियां भी दीं। यह Workplace Threatening Incident अब केवल एक अनुशासनात्मक मामला नहीं रहा, बल्कि Employee Safety Violation का गंभीर मामला बन चुका है।

Ramky और Nagar Nigam की चुप्पी सवालों के घेरे में

नगर निगम और Ramky Group द्वारा संचालित Lucknow Waste Management System में साफ तौर पर यह कहा गया है कि कोई भी third-party contractor प्लांट में प्रवेश नहीं कर सकता। फिर भी SS Construction द्वारा नियमों को तोड़ने की कोशिश और उस पर कोई official action न होना, कई Municipal Corruption Allegations को जन्म देता है।

इसे भी पढ़ें- Lucknow Nagar Nigam Inspection: सुरेश खन्ना ने सफाई व्यवस्था पर जताई नाराज़गी, कई कर्मचारियों का वेतन कटा

सवाल कई हैं:

  • Swachh Bharat Mission Contractor Rules का उल्लंघन क्यों हुआ?
  • Employee को धमकाने वाले ठेकेदार पर अब तक कोई FIR या सख्त कार्रवाई क्यों नहीं?
  • Ramky जैसे प्रतिष्ठित संगठन की institutional silence क्या दर्शाती है?

आखिर दोषी कौन?

यह पूरी घटना दर्शाती है कि जब एक कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन करता है, तब उसे धमकाया जाता है, जबकि Waste Management Tender Rules और नगर निगम के नियम स्पष्ट हैं। दोष उस कर्मचारी का नहीं, बल्कि उस सिस्टम का है जो यह सब होते हुए भी चुप है।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!