Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फटाफट खबरेंसामाजिक

उन्नाव:- आर. एस. पब्लिक स्कूल में उमंग कल्चरल फेस्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

बांगरमऊ नगर के आर. एस. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के अवसर पर उमंग कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बांगरमऊ के विधायक श्रीकांत कटियार उपस्थित हुए, कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

प्रबंधक रिजवान अहमद ने मुख्य अतिथि का अभिभावदन प्रतीक चिन्ह देकर किया, कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में पूर्व विधायक बदलू खान पूर्व चेयरमैन इज़हार खान, वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता डॉक्टर मुन्ना अल्वी, आर जे साहिल एवं वरिष्ठ पत्रकार इरफान खान सहित समस्त अभिभावक उपस्थित रहे, इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारम कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया

कार्यक्रम में झांसी की रानी मनवा लागे मोबाइल की लत भूत बंगला सहित बच्चों द्वारा कई मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता अर्सलान एवं अध्यापिका सिमरन द्वारा किया गया ,प्रबंधक रिजवान अहमद ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका ज़ेबा , श्रुति पटेल , रीमा सिंह , नेहा , मानसी , प्रतीक्षा अवस्थी , अंशिका आदि शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया, कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संतोष कुमार एवं उपप्रधानाचार्य अंजू बाजपेई ने आए हुए समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया, इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!