महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

लखनऊ। मंगलवार को महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, राजेश कुमार पांडे का लखनऊ मंडल में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा एवं चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पावस यादव ने उनका स्वागत किया।

महाप्रबंधक महोदय ने लखनऊ स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार (2nd एंट्री) पर निर्माणाधीन भवन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि स्टेशन विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक अधोसंरचना उपलब्ध हो सके।

इसके उपरांत महाप्रबंधक महोदय ने मंडल कार्यालय स्थित कंट्रोल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने परिचालन व्यवस्था, मॉनिटरिंग प्रणाली एवं सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुचारु एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक महोदय ने यूनियन के पदाधिकारियों से भेंट कर की , तत्पश्चात मंडल के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, संरक्षा, यात्री सुविधाओं एवं परिचालन प्रदर्शन की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक महोदय ने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।यह दौरा लखनऊ मंडल में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को गति प्रदान करने तथा संरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। महाप्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।