Breaking News
राधा अष्टमी पर फूलों से सजा द्वारकाधीश मंदिर,

महिलाओं ने मंगल गीत गाकर मनाया राधा रानी का जन्मोत्सव।
जलेसर/एटा। राधा अष्टमी के अवसर पर भगवान द्वारकाधीश मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। वार्ष्णेय युवा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुबह राधा रानी की आरती मंदिर के महंत चैतन्य महाप्रभु ने उतारी।
मंदिर में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने मंगल गीत गाए। देर शाम तक भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान अनुज वार्ष्णेय, डीके वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, सत्येंद्र वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, समाज अध्यक्ष अजय प्रताप वार्ष्णेय सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
Related
Tags
breaking news




