Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

लूट के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,

दो मोबाइल और 25 हजार रुपये लूटने का आरोप, पूर्व में भी दर्ज हैं कई मुकदमे।

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने लूट के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल पुत्र राजवीर निवासी हिंदू नगर कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर एटा है।
पुलिस के मुताबिक 18 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे शाहजहांपुर के ग्राम रुकनपुर निवासी श्रीपाल अपने भाई के इंतजार में हाथी गेट के सामने शिकोहाबाद रोड पर खड़े थे। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उनसे दो मोबाइल फोन और जेब में रखे 25 हजार रुपये छीन लिए थे। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए वांछित आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना क्षेत्र में 22/23 जुलाई की रात हुई मुठभेड़ के मामले में भी वांछित था। उसके खिलाफ पूर्व में लूट, गैंगस्टर, आबकारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी को पूर्व में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!