Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

न्यायालय में कार्य करते समय अपर सिविल जज की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक आने की बात

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर।

एटा। एटा न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब न्यायालय में कार्य करते समय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) आरती मौर्या की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालत गंभीर होने पर तत्काल उन्हें वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
आरती मौर्या न्यायालय के कोर्ट नंबर-23 में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया कि सोमवार को न्यायालय में कार्य के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जानकारी मिलते ही न्यायालय परिसर में मौजूद न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में चिंता की स्थिति बन गई।
आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया। जांच के दौरान हार्ट अटैक की पुष्टि होने की बात सामने आई। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेंद्र पवार ने बताया कि न्यायालय परिसर में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) आरती मौर्या की तबीयत अचानक बिगड़ने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं में चिंता का माहौल रहा। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए लोग लगातार अस्पताल और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करते रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!